ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

मालीघाट में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरपुर। (रविवार) को मालीघाट स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब में इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 17वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ऑरकिड पाब्लिक स्कूल, हॉली क्राश इंटरनेशनल स्कूल, रास वर्ल्ड क्लब सोनपुर व रास वर्ल्ड क्लब मुजफ्फरपुर समेत रास वर्ल्ड द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों के 140 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें की 84 खिलाड़ी पास हुए। 

मालीघाट में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियों को इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरमैन, सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा बेल्ट बांधकर प्रमोशन दिया गया। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में टॉप करने वाले खिलाड़ी आदित्य राज ठाकुर को गोल्ड मेडल के साथ ब्राउन बेल्ट, सिजा् अफरोज़ को सिल्वर मेडल के साथ ऑरेंज बेल्ट व आयूश प्रकाश को ब्रांज मेडल के साथ येल्लो बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य परीक्षक सारण जिले से सेंडाई सुनील कुमार, फेडरेशन के सचिव, सेंडाई शिल्पी सोनम व कोच सेंडाई सूरज पंडित की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ